फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Martyr Surendra was cremated with state honors in Bhambhewa village of Jhajjar

झज्जर: आतंकी हमले में शहीद सुरेंद्र पंचतत्व में हुए विलीन, सैनिक सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Wed, 20 Apr 2022 02:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 02:16 AM IST
सार

आतंकी हमले में शहीद होने की सूचना गांव पहुंची तो गांव में मातम छा गया। सुरेंद्र की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन
Martyr Surendra was cremated with state honors in Bhambhewa village of Jhajjar
शहीद सुरेंद्र सिंह का फाइल फोटो, अंतिम यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोमवार शाम करीब छह बजे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए झज्जर जिले के गांव भंभेवा निवासी सुरेंद्र का मंगलवार शाम करीब 8 बजे गांव भंभेवा में पार्थिव शरीर पहुंचा। सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुरेंद्र के शहीद होने का समाचार गांव में पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई। सुरेंद्र की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। आरपीएफ के जवानों ने मातमी धुन के साथ हवाई फायर कर शहीद सुरेंद्र को अंतिम सलामी दी। करीब 18 वर्षीय बेटे सिद्धार्थ ने मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन


बता दे कि सुरेंद्र का पैतृक गांव भंभेवा है। हाल में सुरेंद्र की पत्नी, बेटा सिद्धार्थ व भाई महाबीर रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में रहते हैं। उनकी मां रुक्मिणी देवी गांव में रहती हैं। शहीद सुरेंद्र के बड़े भाई महाबीर ने बताया कि फोन पर अगले माह छुट्टी पर घर आने की बात कह रहा था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा रेलवे स्टेशन हवलदार के पास तैनात थे।
विज्ञापन


महाबीर ने बताया कि सुरेंद्र आरपीएफ में 1996 में  भर्ती हुए थे। सुरेंद्र की दो बेटियां मधु और रोजी शादीशुदा हैं। बेटा 12 वीं की पढ़ाई कर रहा है। शहीद सुरेंद्र के अंतिम संस्कार में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक रघुबीर सिंह कादयान, विक्रम सिंह कादयान, विधायक बलराज कुंडू, कामरेड प्रीत सिंह, जय सिंह अहलावत, मोनू और प्रशासन की ओर से तहसीलदार व पुलिस विभाग की ओर से दुजाना थाना प्रभारी विजय कुमार व डीघल चौकी प्रभारी आदि ने श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed