{"_id":"625f03ebf4d0731a5228b272","slug":"martyr-surendra-merged-in-panchatattva-jhjhar-news-rtk644357348","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचतत्व में विलीन हुए शहीद सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचतत्व में विलीन हुए शहीद सुरेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी। सोमवार शाम करीब छह बजे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए गांव भंभेवा निवासी सुरेंद्र का मंगलवार शाम करीब 8 बजे गांव भंभेवा में पार्थिव शरीर पहुंचा। सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुरेंद्र के शहीद होने का समाचार गांव में पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई। सुरेंद्र की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। आरपीएफ के जवानों ने मातमी धुन के साथ हवाई फायर कर शहीद सुरेंद्र को अंतिम सलामी दी। करीब 18 वर्षीय बेटे सिद्धार्थ ने मुखाग्नि दी।
बता दे कि सुरेंद्र का पैतृक गांव भंभेवा है। हाल में सुरेंद्र की पत्नी, बेटा सिद्धार्थ व भाई महाबीर रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में रहते हैं। उनकी मां रुक्मिणी देवी गांव में रहती हैं। शहीद सुरेंद्र के बड़े भाई महाबीर ने बताया कि फोन पर अगले माह छुट्टी पर घर आने की बात कह रहा था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा रेलवे स्टेशन हवलदार के पास तैनात थे। महाबीर ने बताया कि सुरेंद्र आरपीएफ में 1996 में भर्ती हुए थे। सुरेंद्र की दो बेटियां मधु और रोजी शादीशुदा हैं। बेटा 12 वीं की पढ़ाई कर रहा है। शहीद सुरेंद्र के अंतिम संस्कार में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक रघुबीर सिंह कादयान, विक्रम सिंह कादयान, विधायक बलराज कुंडू, कामरेड प्रीत सिंह, जय सिंह अहलावत, मोनू और प्रशासन की ओर से तहसीलदार व पुलिस विभाग की ओर से दुजाना थाना प्रभारी विजय कुमार व डीघल चौकी प्रभारी आदि ने श्रद्धांजलि दी गई।