फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   martyer cremation

शहीद का सैनिक सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Tue, 02 Mar 2021 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
martyer cremation
शहीद स्मारक के लिए भूमि को समतल करती जेसीबी मशीन। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। भारतीय नौसेना के जवान अमित मान का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव बिठला में पहुंचेगा। जहां पर सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की मध्यरात्रि के समय नौसेना के जहाज आईएनएस ज्योति पर तैनात जवान अमित मान जहाज के इंजन की पाइप फटने से उसकी चपेट में आ गए और उनकी मृत्यु हो गई। रात को 12 बजे हवाई जहाज से उनका पार्थिव शरीर विशाखापट्टनम से भेजा जाएगा, जो कि सुबह करीब 4 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। जहां उनके पार्थिव शरीर को नौसेना के अधिकारी सलामी देंगे। इसके बाद सुबह करीब 7:30 बजे उनका पार्थिव शरीर वायु सेना की गाड़ी से झज्जर लाया जाएगा।
विज्ञापन

1000 वर्ग गज भूमि पर बनेगा स्मारक
शहीद की अंत्येष्टि के लिए ग्राम पंचायत ने 1000 वर्ग गज भूमि दादा भैया मंदिर के पास दी है। जिस पर शहीद अमित मान का स्मारक बनाया जाएगा। रविवार को जब शहीद अमित के परिवार व ग्राम पंचायत को उनकी शहादत के बारे में पता चला तो गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलनसार छवि के धनी थे शहीद अमित मान
करीब 4 साल पहले नौसेना में भर्ती हुए अमित मान के बारे में परिवार व गांव के लोग बता रहे हैं कि वह मिलनसार छवि के थे। अमित परिवार के ही नहीं, बल्कि गांव भर का लाडले थे। शहीद अमित के पिता विजय व मां सुनीता भी बेटे की शहादत पर गर्व कर रहे हैं। हालांकि बेटे के चले जाने से दोनों गमगीन हैं। उनके भाई सचिन भी देशसेवा के लिए सेना में भर्ती होने के लिए दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग ले रहा है, जबकि उनकी बहन शादीशुदा है।
गांव के तीन युवक एक साथ हुए थे नौसेना में भर्ती
अमित के साथ गांव के ही उनके साथी रोहित व जयदीप भी नौसेना में भर्ती हुए थे। गांव के करीब सौ जवान विभिन्न पदों पर सेना में कार्यरत हैं, जबकि करीब डेढ़ सौ लोग सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
तीन पीढ़ियों से है सेना से नाता
शहीद अमित के दादा हजारी लाल भी सेना में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके ताऊ हरीश कुमार भी सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि ताऊ का लड़का अजय कुमार नौसेना से ही सेवानिवृत्त है।

ग्राम पंचायत ने जवान अमित के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह उनके पार्थिव शरीर को झज्जर से गांव तक बाइक और गाड़ियों के काफिले के साथ लाया जाएगा।
- राकेश कुमार, सरपंच, ग्राम पंचायत, बिठला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed