फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Married woman's body found in a well, dowry murder case registered against four people

कुएं में मिला विवाहिता का शव, चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

Wed, 14 Apr 2021 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found in a well, dowry murder case registered against four people
शव मिलने के इंतजार में खड़े मृतका के परिजन। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। समसपुर माजरा गांव में एक महिला का शव घर के नजदीक कुएं से बरामद हुआ है। मृतका के परिजनों ने उसकी ससुराल पक्ष से लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने विवाहिता को कुएं में फेंककर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शेरिया गांव निवासी हवा सिंह ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी बेटी शीनू की शादी 25 नवंबर 2020 को समसपुर माजरा गांव निवासी अनूप के साथ की थी। जिसके बाद से उसके परिवार के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते थे और उन्होंने मंगलवार की सुबह उसे कुएं में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। वारदात की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही झज्जर सदर पुलिस थाना प्रभारी सतेंद्र की टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति अनूप, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता हवा सिंह के बयान पर उसकी ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतेंद्र कुमार, सदर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।

 शीनू का फाइल फोटो।

शीनू का फाइल फोटो।- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed