{"_id":"64ff710a969ba862ef0eaf87","slug":"married-woman-dies-after-hanging-herself-in-asoda-case-against-five-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-2313-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा में फंदा लगाने से विवाहिता की मौत, पांच के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा में फंदा लगाने से विवाहिता की मौत, पांच के खिलाफ केस
Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव आसौदा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने सुसराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और मायके पक्ष को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में मायके पक्ष के बयान पर पति समेत सुसराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान शीतल निवासी आसौदा के रूप में हुई है।
दिल्ली के गांव किराड़ी की निवासी शीतल की शादी करीब 13 साल पहले आसौदा निवासी सचिन के साथ हुई थी। सोमवार को शीतल ने घर में ही फंदा लगा लिया। परिजन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आसौदा पुलिस चौकी प्रभारी योमेश कुमार मौके पर पहुंचे कार्रवाई शुरू की। शीतल के माता-पिता का आरोप है कि शीतल के ससुराल पक्ष के लोग शीतल की पिटाई करते थे, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। कई बार सुसराल के लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, मगर उन्हें बोलने भी नहीं दिया जाता था। सोमवार को शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हुई तो शीतल के मायके पक्ष के लोग शव का पोस्टमार्टम दिल्ली करवाने पर अड़ गए। उनका आरोप था उनकी लड़की की हत्या की गई है और वे इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। पीड़ित परिजनों का गुस्सा बढ़ता देख डीएसपी गुलाब सिंह, आसौदा थाना प्रभारी मनोज व आसौदा चौकी प्रभारी योमेश कुमार अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से करवाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। शीतल दो बच्चों की मां थी।