फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Married to impose death trap, jhajjar news

फंदा लगाने से विवाहिता की मौत

Tue, 07 Mar 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Tue, 07 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा में एक महिला की फंदा लगाने से मौत हो गई। घटना का पता लगते ही बहादुरगढ़ सदर थाना प्रभारी और मांडोठी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती तहकीकात कर पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ के शव गृह पहुंचा दिया। जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार गांव छारा निवासी कपिल की पत्नी सुमन सोमवार को फंदे पर झूल गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह व मांडोठी चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने मामले की जांच शुरू की। सुमन के मायके वालों को भी सूचित किया गया। आवश्यक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया है कि सुमन की शादी सवा साल पहले ही हुई थी। किन परिस्थितियों में सुमन की मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि मायके वालों के ब्यान दर्ज किए जाएंगे। उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed