फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Market gains momentum due to bumper booking of cars and scooters

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार और स्कूटी की बंपर बुकिंग से बाजार में रफ्तार

Tue, 07 Nov 2023 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Market gains momentum due to bumper booking of cars and scooters
बहादुरगढ़। दिवाली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही कारोबार भी जगमग होने लगा है। इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में बंपर बुकिंग के चलते कारोबारी बीते वर्ष से दो गुना अधिक बिक्री की उम्मीद जता रहे हैं। अभी तक बहादुरगढ़ के अलग-अलग शोरूम में करीब 120 बाइक/स्कूटी (इलेक्ट्रिक) और 70 कारों की एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। अनुमान है कि दीवाली पर्व तक 350 बाइक और 130 से अधिक कार बिकेंगी।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक लोगों को लग्जरी कारों की आकर्षक रेंज में स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ज्यादा लुभा रही है। साथ ही हाइब्रिड की बुकिंग भी खूब हो रही है। कारों की एडवांस बुकिंग पर मिल रहे डिस्काउंट का लाभ भी ग्राहकों को मिल रहा है। ज्यादातर पारिवारिक कार यानी छोटी गाड़ियों की बुकिंग अब बढ़ी है। जो लग्जरी कारों की कीमत से भी आधे दाम में उपलब्ध हैं। आठ से 15 लाख तक की कारों की बुकिंग 70 फीसदी है।
विज्ञापन




सामान्य बाइक को टक्कर दे रहीं ई-स्कूटी

दो पहिया वाहनों में ऑफिस वर्कर और महिलाएं ई-स्कूटी को तवज्जो दे रही हैं। अलग-अलग ब्रांड की बाइक के लगभग सभी शोरूम पर ग्राहकों की कतार है। इसकी वजह सरकार से मिल रही सब्सिडी और नियमित एक निश्चित दूरी का सफर तय करने से एक चार्जिंग में अच्छा माइलेज मिलना है। दूसरी ओर, सामान्य बाइकों में 100 से 150 सीसी की बाइक की बुकिंग सर्वाधिक है। ई-बाइक की मांग अब तेजी से बढ़ी है। इसकी वजह अब अच्छी माइलेज की बाइक की आपूर्ति और ईंधन खर्च से राहत है। चार्जिंग स्टेशन बनें तो बिक्री और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नरेश राठी, संचालक, बाबा मोटर्स शोरूम।



धनतेरस तक करीब 40-45 कारों की बुकिंग की उम्मीद

त्योहार के शुभ मुहूर्त में ही ज्यादातर लोग वाहन खरीदते हैं। सामान्य दिनों से अब करीब 20 फीसदी ज्यादा बुकिंग हो रही हैं। कंपनियों से स्टॉक मंगाया गया है। सिर्फ त्योहार के लिए ही नहीं, बल्कि आगे आने वाले सहालग सीजन के लिहाज से भी खरीदारी और बुकिंग हो रही हैं। अभी 20 कारों की बुकिंग हो चुकी हैं। यह धनतेरस पर डिलीवर होंगी। धनतेरस तक अनुमानित 40-45 कार बुकिंग हो सकती हैं। धनतेरस, दिवाली, भैया दूज पर भी कई लोग वाहन घर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed