{"_id":"608321358ebc3ebf80432948","slug":"market-closed-liquor-continued-to-be-sold-jhjhar-news-rtk6057429125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार हुए बंद, बिकती रही शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार हुए बंद, बिकती रही शराब
विज्ञापन
झज्जर। जिलाधीश की तरफ से जारी बाजार बंद के आदेशों के बाद भी शराब के ठेकों पर नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं। कहीं शराब के ठेके खुले रहे तो कहीं शराब के ठेकों के शटर काटकर उनके अंदर से शराब बेची गई। लेकिन पुलिस या प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शहर के सिलानी गेट क्षेत्र में यादव धर्मशाला के पास शराब के ठेके का शटर काटकर उसके अंदर से लोगों को शराब बेची जा रही थी। जबकि आंबेडकर चौक पर स्थित शराब के ठेके से खुले रूप में करीब 7:00 बजे तक शराब बेची जा रही थी। इसके अलावा शहर के बाजार में दुकानदारों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी दुकानों को ठीक 6:00 बजे ही बंद कर दिया था। केवल किराना, सब्जी व दूध आदि की दुकानें और मेडिकल स्टोर खुले रहे। बाकी सभी दुकानदार अपनी दुकानों बंद करने के बाद वे अपने घरों को चले गए थे। वहीं शाम करीब सात बजे ही सड़कों पर सन्नाटा सा छाने लगा था।
झज्जर में कोरोना से बचाव के लिए अब प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन प्रभावी ढंग से हो रहा है। शहर के मुख्य बाजार में शाम 6 बजे के बाद दुकानदारों ने सतर्कता व सजगता बनाए रखते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं। डीसी जितेंद्र कुमार की अपील भी आमजन को धैर्य के साथ कोरोना से बचाव में सहभागी बना रही है। झज्जर जिला एकजुट हो कोरोना से दूरी बनाने में कदमताल करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से गश्त शुरू करने के बाद शराब के ठेके भी बंद कर दिए गए थे। अगर कोई नियमों की अवहेलना करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- नर सिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।