फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   market cammeti news

मार्केट कमेटी की लापरवाही से किसानों के अटके दो करोड़

Wed, 31 Jul 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
market cammeti news
अनाज मंडी में करीब दो माह से 250 किसान अपनी सरसों के भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे हैं । लेकिन मार्केट कमेटी की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि मार्केट कमेटी की तरफ से पहले फर्म के नाम से गेट पास काटे गए थे, लेकिन उनको सोसाइटी के नाम से कंवर्ट नहीं किया जा सका है। इसकी वजह से किसानों की करीब 2 करोड रुपये की राशि अटकी हुई है। सरकार के आदेश पर 6 जून को झज्जर की अनाज मंडी में वीडियोग्राफी के बीच सरसों की खरीदारी की गई थी और करीब 10 दिन तक झज्जर की अनाज मंडी को पूरी तरह से सील कर दिया गया था और उसके बाद कड़ी के बीच सरसों की खरीद की गई थी। सरसों की खरीद व उठान पूरा होने के बावजूद किसान अपनी राशि का भुगतान होने के इंतजार में बैठे हैं और बार-बार आढ़ती मार्केट कमेटी के कार्यालय व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के पास चक्कर लगा चुके हैं। वहां से केवल उन्हें कोरे आश्वासन ही मिल पा रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है ।
विज्ञापन

यह था मामला
हैफेड की ओर से 6 जून को झज्जर की अनाज मंडी में सरसों की खरीद की गई थी। इससे पहले 1 अप्रैल से लेकर 10 मई तक सरसों की खरीद सरकार की तरफ से की गई थी। उसके बावजूद झज्जर की अनाज मंडी में काफी सरसों बच गई थी और वह किसानों के दबाव के चलते सरकार ने जून के प्रथम सप्ताह में कड़ी सुरक्षा के बीच सरसों को खरीदा था। उस समय करीब 28 हजार बैग सरसों खरीदी गई। उस सरसों में से करीब 10 हजार बैग सरसों के राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। आढ़ती व किसान बार-बार मार्केट कमेटी के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं और वहां से उन्हें एक ही जवाब मिलता है कि मार्केट कमेटी की तरफ से गेट पास कंवर्ट करने के लिए मुख्यालय को लिखा गया है।
विज्ञापन

किसान इंतजार में
1. दो मास से सरसों की खरीद के बाद भी राशि का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन मार्केट कमेटी की तरफ से समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
उदय सिंह, किसान, माछरौली।
2. छह जून को हमने सरसों बेची थी और उसके बाद से ही पैसे के लिए मार्केट कमेटी और आढ़तियों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले सिंह किसान बादली।
245 किसानों की राशि अटकी हुई है। उनके गेट पास पहले फर्म के नाम से कटे हुए थे। अब उन्हें सोसाइटी के नाम से कंवर्ट किया जाना है और यह कार्य मुख्यालय से होना है। इस वजह से किसानों की राशि अटकी हुई है। जल्द ही समस्या का समाधान होने की संभावना है।
विजय सिंह, सचिव मार्केट कमेटी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed