फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   March may start with rain and storm

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश और आंधी के साथ हो सकती है मार्च की शुरुआत

Fri, 01 Mar 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 01 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
March may start with rain and storm
बहादुरगढ़। मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। संभावना है कि मार्च की शुरुआत भी बारिश और आंधी के साथ हो सकती है। इस बारे में मौसम विभाग ने 1 और 2 मार्च को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यदि बारिश होती है तो लोगों को फिर से ठंड का अहसास होगा। हालांकि वीरवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री पर पहुंच गया और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। धूप भी तेज रही। वहीं 3 से 5 मार्च के बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हवा चलने के बाद प्रदूषण का स्तर सामान्य बना हुआ है। एक्यूआई पीले रंग में 140 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वीरवार को दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार की सुबह तेज हवाओं की संभावना है और बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 2 मार्च को आंधी और बारिश तेज हो जाएगी। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी होगी और यह 24 डिग्री पर सिमट सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान बादलों की वजह से बढ़कर 14 डिग्री तक रह सकता है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। 3 से 5 मार्च के बीच मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कभी आंशिक तो कभी घने बादल देखने को मिलेंगे। यानी मार्च के पहले सप्ताह में भी सुबह और शाम हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार मार्च की शुरुआत बारिश के साथ होगी। दो दिन बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन




प्रदूषण का स्तर सामान्य

बहादुरगढ़ में मौसम साफ बना हुआ है। हवा चलने के कारण प्रदूषण का स्तर भी सामान्य बना हुआ है। कई दिनों से एक्यूआइ पीले रंग में दर्ज है। वीरवार को एक्यूआई 140 दर्ज किया गया। 1 मार्च को भी प्रदूषण का स्तर सामान्य स्थिति में रहेगा। 2 मार्च को यह संतोषजनक स्थिति में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed