फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Maratha family to celebrate 22nd Ganpati festival; 74-foot idol to be installed.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मराठा परिवार मनाएगा 22वां गणपति उत्सव, 74 फीट प्रतिमा होगी स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Maratha family to celebrate 22nd Ganpati festival; 74-foot idol to be installed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। मराठा परिवार लगातार 21 वर्षों से गणपति उत्सव मना रहा है। इस बार शहर में 22वां गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 22 वर्ष पहले महाराष्ट्र से आए मराठा परिवारों ने इसकी शुरुआत छोटे स्तर पर की थी।
बहादुरगढ़ में 30 से अधिक स्थानों पर गणपति उत्सव होता है। इनमें दिल्ली-रोहतक रोड पर गणपति धाम और मेन बाजार में सुभाष चौक के पास के आयोजन खास हैं। गणपति धाम में 74 फीट बड़ी गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है। वहीं, मेन बाजार में गणपति उत्सव मराठा परिवारों की ओर से मनाया जाता है।
विज्ञापन

प्रतिमा स्थापित करने से पहले गाजे-बाजे के साथ शहर में परिक्रमा कराई जाएगी। करीब ढाई दशक पहले रविकांत भौंसले महाराष्ट्र के सांगली जिले के गांव नेलकंरजी से बहादुरगढ़ आए थे। वे कामकाज की तलाश में यहां आए और मजीद मोहल्ला में रहते हैं। उनके बाद और परिवार भी आए, जिनकी संख्या अब 25 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
2004 में मेन बाजार में गणेश उत्सव शुरू हुआ था
बालक हितैषी मंडल के प्रचार मंत्री रविकांत भौंसले ने बताया कि 2004 में मेन बाजार में छोटे आयोजन से गणेश उत्सव शुरू हुआ था। अब यह उत्सव जगह-जगह मनाया जाता है। किला मोहल्ला में ही गणेश उत्सव के दो बड़े पंडाल सजते हैं। शहर में छोटे-बड़े पंडाल मिलाकर 30 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम होते हैं।

इंसेट
बालक हितैषी मंडल की भूमिका
बालक हितैषी मंडल की स्थापना वर्ष 1976 में हुई थी। इसे वेदप्रकाश गुप्ता के पुत्र रजनीश गुप्ता और दिनेश गुप्ता पालीवाल ने स्थापित किया था। वर्ष 2004 में गणेश महोत्सव की विधिवत शुरुआत योगेंद्र राठी के साथ मिलकर की गई। इस बार गणपति उत्सव की थीम 'ऊर्जा बचाओ, पर्यावरण बचाओ' रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed