फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Many people are unable to deposit property tax due to wrong bill

गलत बिल की वजह से कई लोग नहीं जमा करवा पा रहे प्रॉपर्टी टैक्स

Wed, 29 Sep 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Many people are unable to deposit property tax due to wrong bill
नगर परिषद में बिल भुगतान के लिए लगी लाइन। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
नगर परिषद द्वारा लोगों को भेजे गए प्रॉपर्टी टैक्स के काफी बिलों में गलतियां सामने आ रही हैं। जिसकी वजह से लोग भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। परिषद कार्यालय में बिल दुरुस्त करवाने और भुगतान करने के लिए मंगलवार को भी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सरकार ने 30 सितंबर तक टैक्स जमा करवाने पर 25 फीसदी छूट देने की घोषणा की है। लेकिन बिल जल्दी सही नहीं होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों ने छूट के साथ बिल भुगतान की तारीख बढ़ाने की मांग की है, ताकि बिलों को दुरुस्त करवाकर भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन

प्रेम नगर निवासी एडवोकेट नवीन कुमार सिंगल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज को ट्वीट करके छूट के साथ संपत्ति कर जमा करवाने के लिए जनता को और समय देने की मांग की है। नई बस्ती निवासी जयवीर कौशिक, प्रदीप कुमार दलाल व एडवोकेट सतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करवाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि घरों की रजिस्ट्री के बाद ही हाउस टैक्स की समय सीमा तय की जाए। हाउस टैक्स नोटिस सालाना जारी किया जाना चाहिए और आम आदमी पर 18 फीसदी ब्याज लागू नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना महामारी के दौर में बहुत से लोगों का रोजगार छिन गया, इसलिए इन वर्षों में प्रॉपर्टी टैक्स से छूट दी जाए। कौशिक ने कहा कि जब पानी, सीवर, बिजली के बिल लिए जा रहे हैं तो नगर परिषद को प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मालिक को पूर्व जानकारी के बिना ही रिहायशी भूमि पर भी वाणिज्यिक कर लगा दिया जाता है, इसलिए सटीक सर्वेक्षण की आवश्यकता है। एसडीएम भूपेंद्र कुमार ने कहा कि उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed