फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Manu Bhaker won two bronze medals in Asian Shooting Championship

Haryana: शूटर मनु भाकर ने फिर बढ़ाया देश का मान, कजाकिस्तान में जीते दो मेडल

Tue, 19 Aug 2025 09:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 09:04 PM IST
सार

स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने मंगलवार को कजाकिस्तान के श्यामकेंट शहर में आयोजित एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में दो मेडल अपने नाम किए। 

विज्ञापन
Manu Bhaker won two bronze medals in Asian Shooting Championship
एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत को मिले मेडल - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव गोरिया निवासी एवं भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने मंगलवार को कजाकिस्तान के श्यामकेंट शहर में आयोजित एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप की महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक तथा टीम इवेंट में भी कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर व मां डॉक्टर सुमेधा भाकर ने कहा कि व्यक्तिगत कांस्य व टीम के साथ कांस्य सहित दोहरा पदक जीतकर मनु भाकर व उनकी टीम ने देश को एक बार फिर से गौरवान्वित किया है। यह आज उनके लिए ही नहीं बल्कि समस्त देशवासियों के लिए गौरव का पल है। मनु भाकर ने फाइनल में 219.7 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। मनु भाकर, सुरुचि सिंह और पलक गुलिया की टीम ने 1730 अंक हासिल किए, जो दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


शूटिंग की सनसनी सुरुचि फौगाट सासरोली निवासी और पलक फाइनल में जगह बनाने में असफल रहीं। सुरुचि फौगाट के पिता इंद्र फौगाट ने कहा कि सुरुचि व उनकी टीम ने शूटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भले ही सुरुचि फौगाट इस बार 12वें नंबर पर रहीं हो, लेकिन वे अगली बार और बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल में शानदार वापसी करते हुए जीता कांस्य पदक

मनु पहले पांच शॉट के बाद वो 5वें स्थान पर थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने बढ़त हासिल की। 11वें शॉट में उन्होंने 10.5 का स्कोर किया और दूसरे शॉट में पहुंच गईं। इसके बाद 17वें शॉट में मनु भाकर 9.7 के खराब स्कोर के साथ बाहर होने की कगार पर थीं, लेकिन मनु भाकर ने संयम बनाए रखा और अंत में पोडियम पर जगह बनाने में कामयाब रहीं। इस इवेंट में उन्हें भले ही कांस्य मेडल मिला है, लेकिन उन्होंने यह साबित कर दिया कि आज भी शूटिंग में उनकी बादशाहत कायम है।


क्वालिफिकेशन में भी मनु भाकर ने दिखाया दमखम

क्वालिफिकेशन राउंड में मनु ने शानदार 583-18x अंक स्कोर किए, जिसमें अंतिम सीरीज में परफेक्ट 100 शामिल था। इससे वह तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंची जबकि सुरुचि सिंह (574-20x) 12वें और पलक गुलिया (573-14x) 17वें स्थान पर रहीं और फाइनल से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed