फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Manu Bhaker reached Dhakla PHC with parents, Lagwai vaccine

माता पिता के साथ ढाकला पीएचसी पहुंची मनु भाकर, लगवाई वैक्सीन

Wed, 28 Apr 2021 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Manu Bhaker reached Dhakla PHC with parents, Lagwai vaccine
झज्जर। देश की शान गोरिया गांव की बेटी ओलंपिक क्वालीफाई कर चुकी अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर ने गांव ढाकला स्थित सीएचसी में अपने पिता रामकिशन व माता सुमेधा के साथ पहुंची। परिजनों के संग वैक्सीन लगवाते हुए मनु भाकर ने अपील की कि कोरोना से दूरी बनाने में कोरोना वैक्सीन कवच का काम कर रही है। ऐसे में देशवासी बढ़-चढ़कर वैक्सीन लगवाएं, ताकि जल्द से जल्द कोरोना से जंग भारत जीते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति का फर्ज है कि वह स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करें। शारीरिक दूरी बनाए रखें। मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें। बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें। उनका कहना है कि कोरोना से घबराने की आवश्यकता नहीं है। केवल सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हल्के से भी कोई लक्षण दिखाई दें तो स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों से सलाह लें और अपनी जांच कराएं। मनु भाकर के पिता और माता ने भी कहा कि कोरोना से सरकार की हिदायतों का पालन कर बचा जा सकता है।
विज्ञापन

मनु भाकर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के कारण उन्हें फ्रंटलाइन मानते हुए वैक्सीन लगाई गई है। क्योंकि उनको प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विदेश जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. जगमेंद्र जाखड़, सीएचसी प्रभारी, ढाकला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed