फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   mansoon come, drain water problem, jhajhar/bahadurgarh

ड्रेन की सफाई व्यवस्था स्वयं बयां कर रही है अपनी स्थिति

Sun, 03 Jul 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Sun, 03 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
mansoon come, drain water problem, jhajhar/bahadurgarh
drain - फोटो : Bureau

हरियाणा में सरकारी काम सरक-सरक के यानि कछुआ गति से होते है। यह बात एक बार फिर सच साबित हो गई। प्रशासन ने मानसून के चलते एक माह पूर्व मई में जिले की सभी नालों की सफाई करने का दावा किया था, लेकिन यह दावा खोखला साबित हुआ। स्थिति यह है कि शहर के छोटे डाईवर्जन रोड के साथ लगता बड़ा नाला जहां पूरे शहर का पानी जाता है वो जलकुंभियों से अटा पड़ा है तो कही झाड़, झंखड़ उगे हुए हैं। ऐसे में शहर का पानी कैसे निकलेगा यह सोचने का विषय है और जिला प्रशासन और विभाग की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा रहा है।

विज्ञापन


प्रशासन और विभाग ने नहीं किए काम, केवल किए दावे
मानसून के आने से पहले विभाग और प्रशासन ने दावे तो बहुत किए, लेकिन काम नहीं किए। अब जब मानसून सिर के ऊपर आ गया है तो जिला प्रशासन जागा है। स्थिति यह है कि कहीं काम हुआ है तो कहीं अधूरा पड़ा है। धौड़ चौक के निकट पूरी ड्रेन जलकुंभियों से अटी पड़ी हैं तो कहीं सफाई तो हुई है, लेकिन जलकुंभी और कूड़े को नाले के अंदर ही साइड में कर दिया है। जो कि काम किया न किया एक ही बराबर साबित हो रहा है। कोसली मार्ग के निकट भी नालों की सफाई नहीं हो पाई है। पूरे नाले में छोटे-बड़े पौधे, झाड़-झंखड उगे हुए हैं तो ग्वालिसन मार्ग से थोड़ा पहले नाले के ऊपर बनने वाली पुलिया का कार्य भी अधूरा पड़ा है। ऐसे में जब पानी आएगा तो वह निकलने की बजाए अंदर खेतों मे घुसकर किसानों को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन


पूरे शहर में हो सकती है जलभराव की स्थिति
पानी की निकासी न होने के चलते पूरे शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शहर के अंबेडकर चौक, पुराना बीकानेर चौक, सिलानी गेट, दिल्ली गेट, माता गेट, शंकराचार्य चौक, सीताराम गेट, पुराना बस अड्डा रोड भी पानी निकासी न होने के कारण लबालब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस क्षेत्र का पानी कहां जाता है
पुराना बस अड्डा रोड, छिकारा चौक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस धौड़ चौक दादरी बाईपास के नाले में। शहर के प्रमुख अंबेडकर चौक जहां सबसे अधिक जलभराव होता है का पानी कोसली रोड स्थित नाले में। माता गेट, शंकराचार्य चौक, सीताराम गेट का पानी सांपला रोड स्थित नाले में। दिल्ली गेट, सिलानी गेट क्षेत्र का पानी रेवाड़ी मार्ग पर स्थित नाले में। पुराना बीकानेर चौक, पुरानी तहसील रोड का पानी भी कोसली रोड स्थित नाले में जाता है। इन सभी अधिकांश नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। ऐसे में पानी की निकासी कैसे होगी यह सब रामभरोसे ही है।

उपायुक्त के आदेशों की उड़ी धज्जियां
उपायुक्त अनीता यादव ने 30 जून तक सभी नालों की सफाई होने और जल निकासी के सभी प्रबंध पूरे करने के दावे किए थे, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में उपायुक्त के आदेशों की धज्जियां तो उड़ी ही हैं, साथ में पूरे जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा है।



80 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। सिर्फ 20 प्रतिशत काम ही शेष है। करीब 4 दिनों में सारा कार्य पूरा कर लिया जाएगा। आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-एस के यादव, एसई, सिचांई विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed