फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Manoj Kumar National Teacher Award for Chudani resident

छुड़ानी निवासी मनोज कुमार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

Sun, 06 Sep 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Manoj Kumar National Teacher Award for Chudani resident
अवार्ड के साथ मनोज कुमार लाकड़ा। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांव छुड़ानी निवासी शिक्षक मनोज कुमार लाकड़ा को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शिक्षक मनोज कुमार लाकड़ा को बधाई दी है। धनखड़ ने कहा कि मौलिक मुख्य अध्यापक के पद पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजघेड़ा (गुरुग्राम) में कार्यरत मनोज की उपलब्धि पर हमें गर्व है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय ने देशभर से 47 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इन शिक्षकों को शनिवार को डिजिटल माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। धनखड़ ने कहा कि राजकीय स्कूल में कार्यरत शिक्षक मनोज ने सीखने के परिणामों में सुधार करने की पहल और अभिनव प्रयोग करते हुए शैक्षणिक कार्य की गुणवत्ता बढ़ानेे का कार्य किया है। जो दूसरे अध्यापकों के लिए प्रेरक उदाहरण है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने पर मनोज कुमार ने बताया कि वर्ष 2001 में उनका चयन हिंदी अध्यापक के रूप में हुआ था। पहली नियुक्ति हिंदी अध्यापक पद पर राजकीय उच्च विद्यालय गंगवानी नूंह में हुई। इसके बाद वर्ष 2004 में ग्वाल पहाड़ी गुरुग्राम में स्थानांतरण हुआ। वर्ष 2013 सितंबर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कार्टरपुरी गुरुग्राम में सेवाएं दी, जहां छात्रों की प्रतिभा को उभारने में योगदान रहा। मनोज के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने आईसीटी के क्षेत्र में मोबाइल एप्स, विद्यालय की वेबसाइट, एजुकेशनल गेम्स में जिले का नाम रोशन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाए गए सोलर प्लेट समर हेलमेट मॉडल ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। स्काउट एंड गाइड, कला उत्सव, बाल रंग, लीगल लिट्रेसी और अन्य प्रतियोगिताओं में इनके मार्गदर्शन में जिला व राज्य स्तर पर छात्रों ने अनेक पुरस्कार प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने पीरीयोडिक टेबल ऑफ क्यूआर कोडिड बुक्स बनाई
फिलहाल शिक्षक मनोज कुमार लाकड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजखेड़ा में कार्यरत हैं। मनोज के मार्गदर्शन में बजखेड़ा स्कूल के छात्रों ने पीरीयोडिक टेबल ऑफ क्यूआर कोडिड बुक्स और पेड़-पौधों के क्यूआर कोड तैयार किए। इनका प्रदर्शन एनसीईआरटी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया आईसीटी और बाल मेले कोचीन (केरल) में किया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मनोज कुमार ने हरियाणा की शिक्षा नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार ने सक्षम हरियाणा कार्यक्रम के तहत शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया है। मनोज को पुरस्कार मिलने पर गांव के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। मनोज कुमार के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार सूरत सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर देश, प्रदेश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed