{"_id":"592c6cde4f1c1bdf15bdb8e2","slug":"man-s-deadbody-found-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
amarujala/ jhajjar
Updated Tue, 30 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लोवा खुर्द के खेतों में सोमवार सुबह पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी निरोदह महाली काम की तलाश में एक महीने पहले बहादुरगढ़ आया था। जिसे एक जूते की कंपनी के गोदाम में काम मिल गया था। जिसके बाद वह अपने परिवार सहित बहादुरगढ़ में रहने लगा। रविवार की रात वह घर नहीं आया। सोमवार की सुबह जब गोदाम का गार्ड आया तो उसने खेतों के पास पेड़ पर निरो दह महाली का शव लटका देखा। मौके पर काफी लोगों की भीड़ हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। मृतक तीन बेटियों का पिता था।
विज्ञापन