फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man injured in road accident dies, case registered against unknown person

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, अज्ञात पर केस दर्ज

Sun, 17 Mar 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 17 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Man injured in road accident dies, case registered against unknown person
झज्जर। कुलाना से रेवाडी जाते समय किसी अज्ञात वाहन चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेवाड़ी के हांसावास गांव निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी कुलाना चौक पर सीमेंट की दुकान है। 16 मार्च की सुबह लगभग बजे सैनिक धर्मकांटा के सामने सड़क के साथ एक आदमी गिरा हुआ था। उसके सिर और हाथ पर रगड़ की चोटें लगी थी। जब उसने नाम पूछा तो वह बताने में असमर्थ था। उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस व एंबुलेंस को बुलाया। उसने आशंका जाहिर की कि कुलाना से रेवाडी जाते समय किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही तेज रफ्तार व गफलत बाजी से गाड़ी की टक्कर लगने से वह घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए शव गृह में रखवाया है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मृतक के दाहिने हाथ के ऊपर की तरफ ओउम का निशान व बाएं हाथ की कलाई पर डीआईएल का निशान गुदा हुआ है। उम्र की उम्र करीब 25 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed