फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man dies after being hit by train

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 08 Feb 2023 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर छोटूराम नगर फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के प्रयास किए। मगर सफलता नहीं मिली। फिलहाल जीआरपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच अधिकारी नरेश कुमारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि छोटूराम नगर फाटक के निकट एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इसकी सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। मगर मृतक के पास ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान संभव हो सके। मृतक की उम्र 25 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। मृतक के हुलिए के आधार पर आसपास के एरिया में उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed