फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   man dead attack train

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Mon, 11 Jan 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस थाना के अंतर्गत आसोदा व सांपला के बीच एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे की ओर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी रणबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की आयु करीब 50-55 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि शव डाउन लाइन यानी रोहतक से दिल्ली की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन के साथ पड़ा हुआ था। वह किस समय कौन सी ट्रेन की चपेट में आया है इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हास्पिटल में रखवा दिया। यही नहीं उसकी पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल घटना को इतफाक मानकर कार्रवाई की गई है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में और कुछ सामने आता है तो उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पहचान के लिए तीन दिन तक शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed