{"_id":"c31cb73d31a1628e972e8c863207f716","slug":"man-dead-attack-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
Updated Mon, 11 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस थाना के अंतर्गत आसोदा व सांपला के बीच एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे की ओर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी रणबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की आयु करीब 50-55 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है।
उन्होंने बताया कि शव डाउन लाइन यानी रोहतक से दिल्ली की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन के साथ पड़ा हुआ था। वह किस समय कौन सी ट्रेन की चपेट में आया है इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हास्पिटल में रखवा दिया। यही नहीं उसकी पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल घटना को इतफाक मानकर कार्रवाई की गई है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में और कुछ सामने आता है तो उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पहचान के लिए तीन दिन तक शवगृह में रखवा दिया है।