फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Making family identity card a medium, pension was deducted to 5.25 lakh people - Geeta Bhukkal

Jhajjar-Bahadurgarh News: परिवार पहचान पत्र को माध्यम बना सवा पांच लाख लोगों को पेंशन काटी-गीता भुक्क्ल

Sun, 11 Jun 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Making family identity card a medium, pension was deducted to 5.25 lakh people - Geeta Bhukkal
साल्हावास । कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम के तहत विधायक गीता भुक्कल ने क्षेत्र के गांव सेहलंगा, कालियावास, खाचरौली में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र को माध्यम बनाकर बीजेपी जेजेपी सरकार ने सवा पांच लाख लोगों की पेंशन काटने का काम किया है ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उन्हें पगड़ी बांधकर विधायक को सम्मानित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सक्षम योजना के तहत युवाओं को भर्ती करके 7000 रुपये प्रतिमाह में युवाओं से निम्न श्रेणी के काम करवाए जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार में पदक लाओ पद पाओ की नीति लागू की गई थी। जिसमें हजारों खिलाड़ियों को डीएसपी व इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती किया गया लेकिन आज बीजेपी सरकार में खिलाड़ियों की दुर्दशा हो रही है । उन्होंने कहा कि हरियाणा के खेल मंत्री के ऊपर महिला कोच के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगे हुए हैं लेकिन मुख्यमंत्री उनको बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा असुरक्षित श्रेणी में शामिल हो गया है। उन्होंने बीजेपी तथा जेजेपी सरकार के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां आज एक दूसरे को समर्थन देने का ठिकरा फोड़ रहे हैं जबकि दोनों ही पार्टियां एक दूसरे से अलग होना चाहती हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखी जिस पर विधायक ने उन्हें तुरंत प्रभाव से समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की मुआवजा न मिलने की शिकायत
खाचरौली गांव के ग्रामीणों ने ओलावृष्टि के कारण नष्ट हुई फसल का मुआवजा ने मिलने के बारे में विधायक अवगत कराते हुए बताया कि हुए पोर्टल के ऊपर मेरी फसल मेरा ब्योरा का विवरण डालने के बाद भी मुआवजा नहीं दिया गया। पोर्टल न चलने के बहाने लगाए जा रहे हैं तो कहीं पर डाटा पूर्ण रूप से उपलब्ध ना होने के कारण मुआवजे के दायरे से बाहर किया जा रहा है। इस पर विधायक ने कहा कि उनके क्षेत्र के क्षेत्र के लोगों के साथ हमेशा से ही भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed