{"_id":"64516677f58e8c7c470396d9","slug":"make-accessible-toilet-near-bus-stand-get-petting-done-on-metro-pillar-jhjhar-news-c-17-1-140880-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बस स्टैंड के पास बनाएं सुलभ शौचालय, मेट्रो पिलर पर कराएं पेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बस स्टैंड के पास बनाएं सुलभ शौचालय, मेट्रो पिलर पर कराएं पेटिंग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि बहादुरगढ़ में मेट्रो स्टेशनों के आसपास का क्षेत्र गंदगी मुक्त हो, इसके लिए नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बस स्टैंड के पास सुलभ शौचालय बनाने और मेट्रो पिलर्स पर पेंटिंग कराने के निर्देश दिए ।
डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मेट्रो स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण मुक्त सड़क और सुंदरीकरण को लेकर अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। डीसी ने कहा कि मेट्रो स्टेशनों के आसपास साफ-सफाई के साथ ही जरूरी सुविधाएं नागरिकों को मिलें, इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिस विभाग को जो जिम्मेदारी दी जाए, उसकी दृढ़ता से पालना सुनिश्चित की जाए। कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि बहादुरगढ़ बस स्टैंड के साथ बने मेट्रो स्टेशन के समीप सुलभ शौचालय की व्यवस्था की जाए। इसके लिए मेट्रो प्रबंधन से जुड़े अधिकारी गंभीरता से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा शौचालय का निर्माण कराएं, ताकि आमजन को परेशानी ना हो।
उन्होंने बस स्टेशन के नजदीक सुलभ शौचालय बनाया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मेट्रो लाइन के नीचे हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण पर बल देने के निर्देश दिए। मेट्रो पिलर्स पर पेंटिंग कराई जाए, ताकि शहर के सुंदरीकरण को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने मेट्रो से जुड़े अधिकारियों को पार्किंग सहित अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सीटीएम परवेश कादियान, मेट्रो के सीनियर स्टेशन मास्टर सुनील कुमार गुप्ता, एचडीआरए सुरेश रोजी, आईईओ संता रंगा, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनीष डबास, लोकनिर्माण के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार, उपनिरीक्षक सतीश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
-फोटो 55 : अधिकारियों की मीटिंग लेते जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह।
-- -- -- -- -- -- -