फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   make a record in rase

60 सेकंड में रेस पूरी कर बनाया नया रिकार्ड

Mon, 15 Feb 2016 01:21 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 15 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
make a record in rase

हिसार में हुई हरियाणा स्टेट मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के धर्मबीर सिंह छाए रहे। धमर्बीर ने 400 मीटर रेस में सबसे तेज दौड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता और 12 साल पुराना रिकार्ड तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विज्ञापन


हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 13 से 14 फरवरी तक 25वीं हरियाणा स्टेट मास्टरर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन हुआ।

गांव लडरावन के निवासी धर्मबीर सिंह ने भी चैंपियनशिप में भाग लिया। 400 मीटर रेस में धर्मबीर सिंह सबसे तेज दौड़े और क्षेत्र के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी के साथ ही धर्मबीर सिंह ने 12 साल पुराना रिकार्ड भी तोड़ दिया। वर्ष-2004 में रोहतक के रणबीर मलिक ने 400 मीटर रेस 63 सेकंड में पूरी की थी। धर्मबीर ने महज 60 सेकंड में ही रेस पूरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन


धर्मबीर सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोठी में डीपीई के पद पर हैं। इससे पहले भी कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुके हैं। उनकी जीत पर इलाके के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में लौटने पर उनका जोरदार अभिनंदन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed