फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Main accused of shopkeeper murder case arrested in Parnaala

Jhajjar-Bahadurgarh News: परनाला में दुकानदार हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 29 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Main accused of shopkeeper murder case arrested in Parnaala
बहादुरगढ़। शहर से सटे परनाला गांव में दो महीने पहले एक दुकानदार की गोली और चाकू से हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। इससे पहले छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन


29 जून की सुबह परनाला गांव में किराना दुकानदार सतबीर (58) की गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गांव के ही दो भाईयों सागर, साहिल और उनके साथी पर लगा था। हत्या करने के बाद तीनों हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल पर भाग गए थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। तीन दिन पहले पुलिस ने रोहित उर्फ सागर और भूपेंद्र उर्फ लक्की को गोहाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। थाना लाइन पार बहादुरगढ़ प्रबंधक निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी विकास निवासी परनाला को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही से वारदात में प्रयोग एक अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 28/29 जून 2025 की रात को सतवीर को मारने की पहले योजना बनाई और सुबह सतवीर को गोली भी आरोपी विकास द्वारा ही मारी गई थी। दूसरी गोली न चलने पर आरोपी विकास ने अपने साथी के साथ मिलकर मृतक सतवीर पर ईंट से भी हमला किया था, जिसमें सतवीर की मौत हो गई थी। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह है मामला
सतवीर के बेटे तरुण ने गांव में उनके पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों के मकान भी आसपास ही हैं। उसी प्रेम विवाह की रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed