{"_id":"6484d6cfe5e5f443a7027816","slug":"mahi-kaushik-selected-in-india-net-ball-team-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-786-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: माही कौशिक का इंडिया नेट बॉल टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: माही कौशिक का इंडिया नेट बॉल टीम में चयन
Sun, 11 Jun 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास की बारहवीं कक्षा की छात्रा माही का भारतीय महिला नेट बॉल टीम में एशिया यूथ नेट बॉल चैंपियनशिप 2023 के लिए चयन हुआ है।
भारतीय टीम एशिया यूथ नेट बॉल चैंपियनशिप आज से साउथ कोरिया के जोंजू शहर में शुरु हुई है। यह 17 जून तक चलेगी।जिसमें माही कौशिक भारतीय नेट बॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेगी। संस्स्थान के चेयरमैन महीपाल ने बताया कि एशिया यूथ नेट बॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय महिला नेट बॉल टीम के खिलाड़ियों की सूची में माही का नाम है। माही कौशिक उनके संस्थान की छात्रा है I इससे पहले माही ने हरियाणा नेट बॉल टीम में खेलते हुए 14वें नेशनल नेट बॉल फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक व 35वीं राष्ट्रीय स्तरीय नेट बॉल चैंपियनशिप में अपनी टीम को कांस्य पदक दिलाया था।
माही ने अपने बेहतरीन खेल के प्रदर्शन के आधार पर अपना चयन एशिया यूथ नेट बॉल चैंपियनशिप के लिए पक्का किया। संस्कारम स्कूल के अन्य खिलाड़ियों ने सब-जूनियर,जूनियर व सीनियर नेशनल नेट बॉल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया और जीतकर आए हैं। गौरतलब है कि संस्कारम स्कूल में सायंकालीन सत्र में सभी खेलों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं ले परिपूर्ण खेल मैदान और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में सभी खिलाड़ी सांय काल अभ्यास सत्र में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके चलते अच्छे खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं। यह खिलाड़ी संस्कारम स्कूल के साथ-साथ जिले का और अपने हरियाणा प्रदेश के साथ भारत का भी आने वाले समय में नाम रोशन करेंगे । इस मौके पर संस्कारम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के चेयरमैन महिपाल ने चयनित खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तरीय एशिया यूथ नेट बॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर लाने के लिए उत्साह वर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।