{"_id":"65ce3a927ab847d15c0ec31d","slug":"mahendra-saini-becomes-president-billu-dhingda-becomes-general-secretary-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107956-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महेंद्र सैनी अध्यक्ष, बिल्लू धींगडा बने महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महेंद्र सैनी अध्यक्ष, बिल्लू धींगडा बने महासचिव
Thu, 15 Feb 2024 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 15 Feb 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। व्यापार मंडल झज्जर के 33वें ब्लॉक अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें महेंद्र सैनी को नए ब्लाक का अध्यक्ष, सचिन बंसल को उपाध्यक्ष एवं बिल्लू धींगडा को महासचिव बनाया गया। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि आंबेडकर चौक से बेरी गेट चौक तक 33वां ब्लॉक के सभी व्यापारियों की सहमति से तीनों पदाधिकारी को बनाया गया है। बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों में संरक्षक मानक चंद्र गुप्ता, ताराचंद भूटानी, डॉक्टर सुभाष वर्मा, शीतल कुच्छल, मोहन जिंदल, सतपाल सैनी, हैप्पी वर्मा, संदीप गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन