फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Maharishi Valmiki introduced Lord Ram to the whole world: Vikas

महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम से पूरी दुनिया को मिलवाया : विकास

Tue, 07 Oct 2025 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 07 Oct 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki introduced Lord Ram to the whole world: Vikas
07jjrp01-  महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित करते
झज्जर। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंगलवार को सूचना, जनसंपर्क, भाषा व संस्कृति विभाग की ओर से संवाद भवन में जिलास्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना व भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राई से विधायक कृष्णा गहलावत ने आना था लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वह नहीं आ सकीं। कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल आदिकवि थे बल्कि मानवता, सत्य और समानता के प्रतीक भी थे। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण को पूरा विश्व पढ़ता है।
विज्ञापन

महर्षि ने ही भगवान राम से पूरी दुनिया को मिलवाया। एक ऐसा ग्रंथ लिखा जो दुनिया में अमर हो गया। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिले के सातों खंडों (बहादुरगढ़, बेरी, मातनहेल, साल्हावास, माच्छरौली, बादली, झज्जर) से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 सफाई कर्मियों, नगर परिषद बहादुरगढ़ और झज्जर व नगर पालिका बेरी से भी 9 सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, शॉल भेंट करते हुए सम्मानित किया गया।
जिले के सरकारी स्कूलों में आयोजित निबंध, पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र व स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया। रामायण की चौपाइयों का वाचन करने वाले आचार्य शृतकृतु, आचार्या डॉ. अरविंद गार्गी, कुमारी नंदनी व डॉ. मंगल को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद झज्जर चेयरमैन जिले सिंह सैनी, नगर पालिका बेरी चेयरमैन देवेंद्र कादयान, मार्केट कमेटी बेरी चेयरमैन पंडित राजेंद्र शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री दयाकिशन, एसडीएम अंकित कुमार चौकसे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed