फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mahapanchayat invited to farmers in Bamdoli and Khairpur

Jhajjar-Bahadurgarh News: बामड़ोली और खैरपुर में किसानों को दिया महापंचायत का न्योता

Mon, 26 Aug 2024 02:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 26 Aug 2024 02:54 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat invited to farmers in Bamdoli and Khairpur
बहादुरगढ़। किसानों की कर्ज मुक्ति, एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने, गरीबों को पूरा साल काम देने, खाद बीज आदि पर सब्सिडी देने, महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर 23 सितंबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किसान मजदूरों की महापंचायत होगी। इसको लेकर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने खैरपुर तथा बामडोली गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों को शामिल होने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि महापंचायत का उद्देश्य किसान और भूमिहीन ग्रामीण गरीबों में जन चेतना पैदा करते हुए अपने हकों के लिए जोरदार आंदोलन गठित करना है। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर की महापंचायत ऐतिहासिक होगी। किसान नेता हरपाल सिंह छिल्लर ने बताया कि लगभग 85 प्रतिशत किसान तथा ग्रामीण भूमिहीन गरीब कर्ज जाल में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

सरकार बड़े-बड़े पूंजीपतियों के कर्ज माफ कर रही है, लेकिन किसान, मजदूरों पर टैक्सों का बोझ लाद रही है। पूर्व सरपंच और किसान नेता चौधरी रिशाल सिंह छिल्लर ने कहा कि बिजली बिलों में कई तरह के चार्जेज वसूल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed