फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mahakumbh 2025: IIT Baba Abhay Singh changed his look, cut his beard and moustache

Mahakumbh 2025: आईआईटीएन बाबा अभय सिंह ने बदला लुक, दाढ़ी-मूंछ कटवाई; पहचानना हुआ मुश्किल

Fri, 24 Jan 2025 10:08 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 24 Jan 2025 10:08 AM IST
सार

प्रयागराज महाकुंभ मेले में अपने अनोखे अंदाज और बयानों के कारण चर्चा में आए आईआईटीएन बाबा पहले भी अपनी विचारधारा और जीवनशैली को लेकर खबरों में रहे हैं। अब उनका नया लुक एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: IIT Baba Abhay Singh changed his look, cut his beard and moustache
आईआईटीएन बाबा - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ मेले में आईआईटीएन बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने बयानों से नहीं, बल्कि अपने बदले हुए लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लंबे बाल, घनी मूंछ और दाढ़ी में नजर आने वाले बाबा ने शुक्रवार को अपने नए लुक के साथ वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने क्लीन शेव कर ली है और मूंछें भी कटवा दी हैं। हालांकि उन्होंने अपने लंबे बाल बरकरार रखे हैं और सिर पर लाल रंग की पगड़ी पहनी हुई है।

विज्ञापन

लोगों को पहचानने में हो रही दिक्कत
आईआईटीएन बाबा का यह बदला हुआ हुलिया देख उनके अनुयायियों को उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। बाबा का कहना है कि वह हर कुछ दिनों बाद अपने रूप को बदलते रहते हैं। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

माता-पिता से मिलने से इनकार
सूत्रों के मुताबिक, अभय सिंह के माता-पिता और एक रिश्तेदार उनसे मिलने प्रयागराज पहुंचे थे। लेकिन बाबा ने अपने परिवार से मिलने से इनकार कर दिया और वहां से किसी अन्य स्थान पर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


मां के साथ वायरल हो रहे वीडियो
हालांकि अभय सिंह ने अपने माता-पिता से मिलने से इनकार कर दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ उनके डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वह महिला उनकी मां हैं। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed