{"_id":"66b2c07f8bd0c00202047c1d","slug":"made-aware-about-pocso-act-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112588-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों को रखनी होगी डस्टबिन : डीएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों को रखनी होगी डस्टबिन : डीएमसी
Wed, 07 Aug 2024 06:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला नगर आयुक्त प्रवेश कादयान ने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस बाद स्वच्छ भारत मिशन के संदर्भ में नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीएमसी ने बताया कि जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के दिशा-निर्देशन में जागरूकता व स्वच्छता गतिविधियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें शहर के सरकारी विद्यालयों की बाहरी दीवारों व अन्य सरकारी भवनों की बाहरी दीवारों के सौन्द्रयीकरण, विद्यालयों में स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में जिसमें नगर परिषद झज्जर के साथ सामुदायिक सहभागिता अपेक्षित है। नगर आयुक्त ने शहरवासियों से नगर परिषद के नियमों की पालना करने व स्वच्छता गतिविधियों में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार, फल व सब्जी विक्रेता डस्टबीन अवश्य रखें। यदि कोई दुकानदार या फल सब्जी विक्रेता इधर-उधर खुले में कूड़ा फैलाते हुए मिलता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार चालान करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जावेगी।