फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Loss of lakhs due to fire in toy showroom

Jhajjar-Bahadurgarh News: खिलौने के शोरूम में आग से लाखों का नुकसान

Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Loss of lakhs due to fire in toy showroom
बहादुरगढ़। शहर के नाहरा-नाहरी रोड पर साईं मंदिर के सामने बच्चों के खिलौने और स्टेशनरी के एक शोरूम मध्यरात्रि आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के कारण दुकान में रखा सारा सामान, फर्नीचर और हजारों रुपए की नकदी जल गई। दमकल ने डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान संचालक ने पांच लाख के नुकसान का दावा किया है। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पूरी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग बिजली के शार्ट-सर्किट से लगी है या फिर अन्य किसी वजह से इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। निजामपुर निवासी कश्मीर सिंह की शहर में नाहरा-नाहरी रोड पर खिलोने का स्टोर है। उसे उनकी भांजी सुनीता चलाती हैं। सुनीता ने बताया कि वीरवार की शाम को करीब साढ़े 7 बजे स्टोर बंद करके घर चली गई थी। रात को करीब दो बजे उनके पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उनकी दुकान से धुआं उठ रहा है। जिसके बाद वह परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंची। शटर खोलकर देखा तो अंदर आग लगी हुई थी और सामान जल रहा था। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिसकर्मी भी पहुंचे। वहीं दमकल विभाग को भी घटना से अवगत कराया। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली लाइन बंद करवाकर पानी की बौछारें मारी। मगर दुकान के अंदर आग की लपटें तेज होने के कारण दमकल कर्मियों को भी परेशानी हुई। करीब एक-डेढ़ घंटे के अंतराल में दमकल कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। सुनीता ने बताया कि आग के कारण दुकान के अंदर रखा काफी कीमती सामान, बच्चों की कई साइकिलें, इन्वर्टर-बैटरी के अलावा 10 हजार रुपये की नगदी, बिजली फिटिंग, पंखे व अन्य सामान जल गया। उन्होंने बताया कि आग की इस घटना में उन्हें करीब 5 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन




--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed