{"_id":"6423401f3ab61ac18d0a5f96","slug":"looting-by-stopping-the-car-in-front-of-the-bike-case-registered-jhjhar-news-c-17-1-106820-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बाइक के आगे कार अड़ाकर की लूटपाट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बाइक के आगे कार अड़ाकर की लूटपाट, केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नाहरा-नाहरी रोड़ पर फ्लाईओवर के नजदीक सोमवार रात कार सवार तीन बदमाशों ने बाइक चालक से लूटपाट की। इसकी शिकायत लाइनपार थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में बामनोली गांव निवासी राहुल पुत्र अनिल ने बताया है कि उसके चाचा की बहादुरगढ़ बस स्टैंड के नजदीक दुकान है। वह सोमवार रात बाइक पर सवार होकर दुकान से करीब 12 बजे घर जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह नाहरा-नाहरी फ्लाईओवर के नजदीक पहुंचा तो पीछे से एक सेंट्रो कार आई और चालक कार को मेरी बाइक के आगे अड़ा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक उसमें से दो युवक उतरे और उसके पास आ गए। जबकि एक युवक कार में चालक की सीट पर बैठा रहा। उक्त दो युवकों ने मेरी बाइक व बैग, 28 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। राहुल का कहना है कि सेंट्रों कार के पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। इससे वह डर गया और अपने घर चला गया। घर पहुंचकर उसने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी और पुलिस थाना में पहुंचे। शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।