फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Looted cash and mobile from two youths, jhajjar news

लिफ्ट देकर दो युवकों से नकदी और मोबाइल लूटे

Fri, 07 Apr 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

बीती रात दो मुसाफिरों को एक कार से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। कार सवार युवकों ने चाकू के बल पर उक्त मुसाफिरों से नकदी और मोबाइल छीन लिए। लूटपाट के बाद कार सवार फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में कैथल निवासी राजकुमार ने बताया है कि वह पिछले कुछ समय से झज्जर में सरिया शैटरिंग का काम करता है। बुधवार को वह दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड के लिए इंटरव्यू देने गया था। देर रात वह दिल्ली से बहादुरगढ़ आया और घनी रात करीब 2 बजे वह झज्जर के लिए बस पकड़ने के लिए बहादुरगढ़ के झज्जर मोड़ पर आ गया। इसी बीच राजस्थान मूल का एक लड़का सुमित भी उसके पास आया। उसे भी झज्जर जाना था। दोनों मोड़ पर खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी उनके पास एक कार आकर रुकी। चूंकि समय काफी अधिक हो गया था तो हमने उक्त कार चालक से झज्जर जाने के लिए पूछा तो उसने कहा हम भी झज्जर जा रहे हैं, तुम्हें छोड़ देंगे। कार में चालक के अलावा दो युवक और थे। वे कार में बैठ गए।
विज्ञापन

जब झज्जर रोड पर आईटीआई के पास पहुंचे तो चालक ने गाड़ी को सराय गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर मोड़ दी। इस दोनों युवकों ने कहा कि रास्ता तो गलत है इस पर कार सवार उन्हें धमकाने लगे। कार सवार एक युवक ने चाकू दिखाकर उससे 1900 रुपये और मोबाइल छीन लिया। जबकि साथ बैठे सुमित से भी रुपये और मोबाइल छीन लिया। लूटपाट के बाद उन दोनों को गाड़ी से बाहर उतार दिया और फरार हो गए। किसी तरह वो सिटी थाने पहुंचे और पुलिस को उक्त मामले से अवगत कराया। गौरतलब है कि तीन पहले भी इलाके में दो स्थानों पर लूट की वारदात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज
शहर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें ढूंढ कर मामला सुलझा लिया जाएगा।

पहले भी हुई हैं लूट की वारदात
गत रविवार की रात को भी इलाके में लूट की दो वारदात हुई थीं। गांव नूना माजरा में ट्राला चालक से मारपीट कर 80 हजार रुपये लूट लिए गए थे और बहादुरगढ़-नजफगढ़ रोड पर एक टैंपो चालक से भी रुपये और मोबाइल छीन लिए गए। उस एक ही रात में लूट की दो वारदात होने से पुलिस पहले ही परेशान थी कि मंगलवार रात को फिर दो वारदातें हो गईं। जबकि पिछले दोनों मामले भी पुलिस नहीं सुलझा पाई है। उन दोनों वारदातों में एक ही बाइक सवार युवकों का हाथ बताया जा रहा है।
 रविवार की रात को हुई एक वारदात में राजस्थान के अलवर के करौती क्षेत्र का निवासी 22 टायरों वाले ट्रक-ट्राला का चालक असलम रविवार को दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र में माल उतारने गया था। माल उतारकर जब वह वापस राजस्थान की ओर लौट रहा था तो लुटेरों का शिकार हो गया। बहादुरगढ़ पार करने के बाद रात करीब साढ़े 12 बजे वह गांव नूना माजरा के नजदीक गाड़ी रोककर लघुशंका के लिए उतरा तो बाइक सवार तीन युवक नजदीक आए और उससे छीना झपटी करने लगे। उसने विरोध किया तो मारपीट शुरू की। इसके बाद वे युवक उसकी पैंट की जेब में रखी 80 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। थाने में मामला दर्ज है।
रविवार की रात को शहरी क्षेत्र में नजफगढ़-बहादुरगढ़ मार्ग पर भी एक चालक के साथ लूट की वारदात हुई है। भिवानी निवासी अगमनाथ के टाटा-407 टैंपो को लेकर भिवानी से दिल्ली जा रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे वह नजफगढ़-बहादुरगढ़ मार्ग पर लघुशंका के लिए उतरा। जब वह वापस टैंपो की तरफ जाने लगा तो बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए और छीना झपटी करने लगे। मारपीट करके उसकी जेब में रखे 1600 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। उसने शोर भी मचाया, लेकिन वे फरार हो गए। चुके हैं। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। रविवार रात को ये वारदातें करने का शक एक बाइक सवारों पर है।


पिछले साल सफेद कार चालकों ने दिया कई वारदात को अंजाम
इलाके में इससे पहले बीता साल दिसंबर में हुई लूट की वारदातों ने भय का माहौल कायम कर दिया था। उन तमाम वारदात को सफेद कार चालक युवकों ने अंजाम दिया था। गत 9 दिसंबर की रात सेक्टर-9 बाईपास पर स्विफ्ट कार चालक से गन प्वाइंट पर लूट हुई। उसी रात गांव लडरावन में टैंपो चालक से गन प्वाइंट पर लूट हुई तो बामनोली के पास दिल्ली पुलिस कर्मी से लूट का प्रयास किया गया। 12 दिसंबर की सुबह मुकुंदपुर में हाइवा चालक व गांव बामनोली में ट्रक चालक से गन प्वाइंट पर लूट की गई। इसी रात बाईपास के पास गन प्वाइंट पर फार्च्युनर कार लूटी। 16 दिसंबर की रात बाइपास पर स्विफ्ट कार छीनी और 21 दिसंबर को बाईपास पर बाइक सवार युवक के  साथ लूट की घटना हुई। बड़ी मुश्किलें से ये वारदातें सुलझी थी कि अब तीन महीने बाद फिर से लूट की वारदातों का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed