फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lok Sabha Speaker should take cognizance of Kangana Ranaut's statement: Deependra Hooda

कंगना रणाैैत के बयान पर लोकसभा स्पीकर ले संज्ञान : दीपेंद्र हुड्डा

Wed, 28 Aug 2024 05:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Speaker should take cognizance of Kangana Ranaut's statement: Deependra Hooda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कंगना रणाैैत को किसानों के खिलाफ बयान देने से पहले सोचना चाहिए। वह बॉलीवुड नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी पंचायत की सदस्य है।
हुड्डा मंगलवार को बिरोहड़ में अमन सहरावत के सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से कंगना रणाैैत के बयान पर संज्ञान लेने की मांग की। हुड्डा ने जेजेपी और इनेलो दोनों ही पार्टियों को भाजपा की बी टीम बताया। उन्होंने कहा कि जजपा भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव की तारीख बदलने की चिट्टी भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखी थी। इसके बाद बाद जेजेपी और इनेलो ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिख दिया, इससे साबित होता है कि या तो इन पार्टियों द्वारा लिए जाने वाले फैसले की चिट्ठी भाजपा कार्यालय से टाइप होकर आती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार आने पर कर्मचारियों की मांग के अनुरूप ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि यूपीएस और एनपीएस कर्मचारी विरोधी स्कीम है और यूपीएस तो सरकारी कर्मचारियों के साथ एनपीएस से भी बड़ा धोखा है, क्योंकि, यूपीएस में बेसिक सैलरी का 50 प्रतिशत पेंशन के लिए 25 साल की सर्विस पूरी होने की सीमा तय कर दी गई है। ऐसे में उन्हें केवल 10 हजार की मामूली पेंशन ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर बिरोहड़ में बडे़ स्तर का स्टेडियम बनाया जाएगा। साथ ही आदर्श गांव बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का नाम अमन के नाम पर रखा जाएगा। इसके लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed