फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   lockdawn : break of rule six person arrest and inlegal liqar filled pickup impound.

लॉकडाउन की अवहेलना करने पर अलग-अलग मामलों में छह आरोपी काबू, अवैध शराब की गाड़ी पकड़ी

Thu, 02 Apr 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
lockdawn : break of rule six person arrest and  inlegal liqar  filled pickup impound.
पुलिस द्वारा शराब से भरी पकड़ी गई बुलेरो। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। लॉकडाउन व धारा 144 के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 250 पेटी अवैध शराब से भरी एक पिकअप गाड़ी भी पकड़ी है। पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले ऐसे 95 वाहन चालकों के चालान भी काटे हैं।
विज्ञापन

अनावश्यक रूप से घूमने पर थाना सदर बहादुरगढ़ तथा थाना आसौदा में अलग-अलग मामले अंकित किए गए हैं। थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ ने बताया कि गांव नूना माजरा के एरिया में पुलिस चौकी एचएल सिटी की एक टीम मुस्तैदी से तैनात थी। पुलिस टीम ने एक ऑटो में अनावश्यक तथा बेवजह घूमते तीन युवकों को काबू किया। पकड़े गए तीनों आरोपियों विकास निवासी मोखरा हाल पटेल नगर बहादुरगढ़, सुनील निवासी गांव लिजवान जिला जींद तथा आशीष निवासी गांव झरोठ जिला सोनीपत हाल मामन विहार बहादुरगढ़ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला अंकित किया गया है। वहीं एचएल सिटी बहादुरगढ़ की एक अन्य पुलिस टीम ने एक बिना नंबर की प्लेटिना बाइक पर शोर शराबा करते तथा बेवजह घूमते एक युवक को गांव नुना माजरा के एरिया में काबू किया। पकड़े गए आरोपी राजेश निवासी गांव कुलासी के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चौकी मांडोठी की एक टीम ने सूचना के आधार पर रेवाड़ी खेड़ा मोड़ के पास शराब से भरी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी का चालक पुलिस टीम को चकमा देते हुए गाड़ी को नाका से कुछ दूर पहले ही रोक कर गाड़ी से उतरकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से 250 पेटी देसी शराब बरामद की गई। आरोपी चालक के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 273 व आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉक डाउन के तहत नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर झज्जर यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा 95 से अधिक वाहनों के चालान करते हुए एक मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया गया। डीआईजी अशोक कुमार ने आमजन से लॉकडाउन के आदेशों का पालन करने व अपने घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन का फैसला सरकार की ओर से आपकी सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए किया गया है। बेवजह कोई भी अपने घर से बाहर ना निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed