फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   lock down, workers, back to home, jhajjar

बेगूसराय से खगरिया के लिए पैदल निकले श्रमिक

Wed, 20 May 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
lock down, workers, back to home, jhajjar
दोपहर के समय लघु सचिवालय के सामने आराम करते श्रमिक। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। लॉकडाउन होने के बाद से क्षेत्र में फंसे श्रमिकों को प्रशासन की तरफ से जहां बसों में रेलगाड़ियों में भेजा जा रहा है। वहीं कुछ श्रमिक ऐसे भी हैं जिन्होंने आज तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है और वे अपने राज्यों के लिए पैदल ही रवाना हो रहे हैं। हर रोज कहीं न कहीं से काफी संख्या में प्रवासी श्रमिक पलायन कर रहे हैं। सरकार व प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद इनका पलायन नहीं रुक रहा है। कुलाना गांव से बिहार के खगड़िया और बेगुसराय के लिए पैदल जा रहे 20 प्रवासी श्रमिकों ने कहा कि वे थर्मल प्लांट से निकलने वाली बिजली की बड़ी लाइनों के खंभे लगाने का कार्य करते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद से यह कार्य बंद पड़ा है। जिसकी वजह से उनके सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। उनका कहना था कि वे गांव जाने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं।
विज्ञापन

श्रमिकों की प्रतिक्रिया
बिजली की लाइन लगाने का कार्य करते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद यहां पर फंस गए हैं। इसलिए पैदल ही जा रहे हैं। खाने के लिए जो सामान था वह खत्म हो गया है। जब खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है तो यहां रुक कर भी क्या करेंगे।
विज्ञापन

- त्रीवेणी सिंह।
हमारा गांव करीब 1300 किलोमीटर दूर पड़ता है। वहां तक पैदल ही जाना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन करवाने के बारे में जानकारी नहीं थी। अगर किसी ने वाहन में बैठा लिया तो उसमें चले जाएंगे। वरना पैदल जाना तो मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव।
हमें रजिस्ट्रेशन करवाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। खेतों में रहते थे। लॉकडाउन लागू होने के बाद से यहां पर फंसे हुए हैं। खाने के लिए सामान भी खत्म हो गया है।
- रामानंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed