{"_id":"69d414dec32ef731f8027853","slug":"listened-to-the-problems-of-children-in-the-counseling-camp-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-122561-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: काउंसलिंग कैंप में बच्चों की समस्याओं को सुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: काउंसलिंग कैंप में बच्चों की समस्याओं को सुना
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बादली। चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित काउंसलिंग कैंप में बच्चों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान करने के उपाय सुझाए गए। प्राचार्य आनंद काद्यान ने कहा कि आज के दौर में विद्यार्थियों का विपरीत परिस्थितियों में भावनात्मक और सामाजिक रूप से मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संकोच को त्याग कर खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए। कॉलेज की नेशनल टास्क फोर्स के नोडल ऑफिसर ने काउंसलिंग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि किसी भी मानसिक समस्या को मन में दबाने के बजाय तुरंत नियुक्त नोडल अधिकारी से संपर्क करें। इस अवसर पर कॉलेज के सभी अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।