फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lights at Shaheed Brigadier Hoshiar Singh Stadium Have Been Off for a Month

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम की लाइटें एक महीने से बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lights at Shaheed Brigadier Hoshiar Singh Stadium Have Been Off for a Month
-फोटो 81 : बहादुरगढ़ के रेलवे रोड पर स्थित स्टेडियम में सैर करते लोग। संवाद
बहादुरगढ़। रेलवे रोड पर स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में पिछले एक महीने से अधिक समय से लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे सुबह-सवेरे और रात के समय टहलने आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा छाए रहने के कारण यहां सैर करना जोखिम भरा हो गया है और हादसों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


स्टेडियम में हर रोज सैकड़ों की संख्या में शहरवासी स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचते हैं, लेकिन लाइट व्यवस्था ठप होने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्टेडियम में सैर के लिए आने वाले लोगों संदीप कुमार, सुनील कुमार, अनिल शर्मा, दीपक मलिक, सौरभ ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्टेडियम की लाइटों का कनेक्शन कटने के चलते यह समस्या बनी हुई है। अंधेरे के कारण कई जगह गड्ढे और असमतल रास्ते दिखाई नहीं देते, जिससे गिरने और चोट लगने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

इसके अलावा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने का डर लोगों में बना हुआ है। लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम में सुबह 4 बजे से ही लोग यहां पहुंचने लगते हैं, लेकिन रोशनी के अभाव में उन्हें मोबाइल टॉर्च का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, शाम के समय भी स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है, जब पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्टेडियम की लाइटों को चालू कराया जाए, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में सैर कर सकें। उनका कहना है कि यह शहर का महत्वपूर्ण स्थल है और यहां मूलभूत सुविधाओं का सुचारु रूप से उपलब्ध होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस तरह की कोई शिकायत मेरे पास नहीं आई है। फिर भी अब मामला संज्ञान में आया है तो इसकी जांच कराते हुए सभी लाइटों को दुरुस्त कराया जाएगा। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। -अभिनव सिवाच, एसडीएम, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed