{"_id":"653185966d902c3638071154","slug":"lifting-work-continues-with-the-purchase-of-millet-in-the-markets-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-4702-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मंडियों में बाजरा खरीद के साथ उठान कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मंडियों में बाजरा खरीद के साथ उठान कार्य जारी
Fri, 20 Oct 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले की मंडियों में बाजरा खरीद के साथ ही उठान कार्य चल रहा है। वहीं बेरी और मातनहेल खरीद केंद्रों पर धान की आवक जोरों पर है। किसानों से अपनी उपज सुखाकर लाने की अपील की गई है।
जिला खाद्य पूर्ति नियंत्रक कुशल पाल ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए सरकार के तय नियमों के अनुसार सभी खरीद केंद्रों पर शेड्यूल अनुसार बाजरा और धान की खरीद की जा रही है। खरीद केंद्रों पर अभी तक 1261 गांवों के 13 हजार 607 किसानों का बाजरा खरीदा जा चुका है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार झज्जर जिले में खरीद केंद्रों पर अब तक 371720.70 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद और 31 हजार 463.85 मीट्रिक टन बाजरे का उठान हो चुका है। वहीं बेरी खरीद केंद्र पर 112.3 एमटी और मातनहेल केंद्र पर 35 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की गई है। उन्होंने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान कार्यों में भी तेजी लाएं।
बताया कि बहादुरगढ़ खरीद केंद्र में अब तक 151.20 मीट्रिक टन, बेरी में 1693.75, ढाकला खरीद केंद्र पर 5594.55 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी खरीद केंद्र पर 12969.80 मीट्रिक टन, बादली 989.20 मीट्रिक टन और मातनहेल में 10 हजार 65.35 मीट्रिक टन बाजरे का उठान सहित जिला के खरीद केंद्रों से अब तक 31 हजार 463.85 मीट्रिक टन बाजरे का उठान दर्ज किया गया है।