फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lift breaks down again in civil hospital, patients worried

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में लिफ्ट फिर खराब, मरीज परेशान

Mon, 11 Dec 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lift breaks down again in civil hospital, patients worried
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में अधिकारियों की अनदेखी मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। गेट पर वाहनों का जाम से लेकर मरीजों को खराब लिफ्ट तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले कई दिनों बाद लिफ्ट चालू हुई, लेकिन वह फिर खराब हो गई है। दर्द से कराहते मरीजों को वार्ड तक जाना और तीमारदारों को वहां तक ले जाना व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहा है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में खराब लिफ्ट बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, हड्डी रोग के मरीजों के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी है। मरीजों को नेत्र रोग, डेंटल विभाग में आने-जाने में रेंप व सीढ़ी का सहारा लेना पड़ रहा है। मरीजों को लिफ्ट जल्द सही कराने और इसे 24 घंटे चालू करने के अलावा यहां एक लिफ्ट मैन नियुक्त करने की मांग की गई है। मरीजों के साथ आये तीमारदार विकास, दिनेश, संतोष, मोनिका, जगजीत ने बताया कि अस्पताल में व्यवस्थाएं नहीं बन पा रही हैं। कभी दवाइयां नहीं मिलती तो तो कभी लिफ्ट खराब होती है। यहां स्ट्रेचर व व्हील चेयर तक ओपीडी में उपलब्ध नहीं होते।
विज्ञापन



कुछ दिनों पहले एक लिफ्ट खराब थी उसे ठीक करवा दिया था, मगर अब दोनों फिर से खराब हो गई हैं। इसको लेकर बायो मेडिकल इंजीनियर को अवगत कराया जा चुका है और जल्द ही लिफ्ट को चालू करवाया जाएगा। मरीजों, तीमारदारों को किसी तरह से परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. मंजू कादियान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed