{"_id":"644980527147b82029053ce4","slug":"lawyers-demand-sp-to-increase-security-of-court-premises-jhjhar-news-c-17-1-134727-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वकीलों ने एसपी से की अदालत परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वकीलों ने एसपी से की अदालत परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Thu, 27 Apr 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यवान राठी और अन्य पदाधिकारियों ने बुधवार को उपमंडल सचिवालय में जनती की शिकायतें सुनने पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन से मुलाकात की। इस दौरान वकीलों की ओर से एसपी के समक्ष अदालत परिसर में सुरक्षा आदि कई विषय रखे गए।
एसपी ने बहादुरगढ़ में प्रत्येक बुधवार को दो घंटे बैठकर लोगों की समस्या सुनने का निर्णय लिया है। बुधवार सुबह को उन्होंने लघु सचिवालय में लाेगों की समस्या सुनी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यवान राठी ने एसपी से वकीलों के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की मांग की। उन्होंने कहा कि बार के लिए पार्किंग एरिया रिजर्व है। इसलिए ऐसी व्यवस्था बने, जिससे इस रिजर्व एरिया को आम पार्किंग स्थल न बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने अदालत परिसर और बार के बीच सुरक्षा पहलू पर भी एसपी के समक्ष अपनी राय रखी। बार अध्यक्ष सत्यवान राठी ने कहा कि बार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वकीलों की ओर से भी पुलिस को पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान सचिव रवीन छिल्लर, विजय छिल्लर, राजदीप छिल्लर, डॉ. तरुण राठी, संजय राठी, वरुण देशवाल, अमित देशवाल, दिनेश छिल्लर व मोहित देशवाल मौजूद रहे।