फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Last month, the police issued challans to 2966 vehicles for violating traffic rules

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीते माह पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 2966 वाहनों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Last month, the police issued challans to 2966 vehicles for violating traffic rules
फोटो 69: बिना नम्बर की कार का चालान करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत पुलिस विभाग
बहादुरगढ़। यातायात पुलिस द्वारा नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की है। बहादुरगढ़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 2966 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

एसीपी दिनेश कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से शराब पीकर वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट, बुलेट पटाखा, ब्लैक फिल्म लगाकर यातायात के नियमों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीते एक माह के दौरान यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पर 63, बिना हेलमेट 134, बिना नंबर प्लेट के 528 वाहनों के, खतरनाक टर्न लेने पर 157, ट्रिपल राइडिंग करने पर 46 वाहनों और बुलेट पटाखा बजाकर दहशत फैलाने के मामले में छह मोटरसाइकिल, अनऑथराइज्ड तरीके से लाल बत्ती लगाने वाले 62, बिना पार्किंग के वाहन खड़े करके आमजन के लिए असुविधा पैदा करने वाले 368 वाहन चालकों के चालान किए। वहीं ब्लैक फिल्म लगी 23 और बुलेट पटाखा बजाकर शांति भंग करने वाले 6 वाहन चालकों सहित 2966 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी एसीपी दिनेश कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात के नियमों का पालन जरूर करें। यातायात के नियमों का पालन करके आप ना केवल खुद को बल्कि दूसरे के जीवन को भी सुरक्षित रख सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 69: बिना नम्बर की कार का चालान करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed