फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Last 15 days of April were the coldest in 12 years

Jhajjar-Bahadurgarh News: 12 साल में सबसे ठंडे रहे अप्रैल के अंतिम 15 दिन

Tue, 02 May 2023 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Last 15 days of April were the coldest in 12 years
बहादुरगढ़। भीषण गर्मी का महीना कहे जाने वाले मई की शुरूआत बरसात के साथ हुई है। कहीं हल्की तो कहीं माध्यम बारिश हुई। पहले दिन सोमवार की सुबह 5.8 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 12 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने पांच मई तक आंधी और हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है। मई के गर्मी वाले महीने में सावन जैसा सुहाना मौसम रहा। अपै्रल के अंतिम 15 दिन 12 साल में सबसे ठंडे रहे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब लोग सुबह के समय सोकर बिस्तरों से उठे तो आसमान काले बादलों से ढका हुआ था। सुबह करीब सवा आठ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। कुल 5.8 एमएम बारिश हुई। सुबह के समय नौकरी पेशा पर निकले लोगों को इस बारिश से परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। आंधी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर के आसपास रह सकती है। अपै्रल के महीने में लू भी नहीं चली। मई में भी मौसम में हालात इसी तरह के बने रहेंगे। शुरूआती हफ्ते में तो लोगों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब 5 मई बारिश की संभावना है। 1 से 3 मई तक आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 4 और 5 मई को तापमान 32 से 33 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं 6 मई को यह 34 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस दिन मौसम शुष्क हो जाएगा।
विज्ञापन

इस साल अपै्रल के अंतिम 15 दिनों में तापमान महज तीन दिन 40 डिग्री से ऊपर रहा। पांच दिन यह 35 डिग्री से भी कम रहा। इसी वजह से अपै्रल का औसत अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 2020 में भी औसत अधितम तापमान 35.3 डिग्री रहा था। उस दौरान कोरोना के कारण लॉक डाउन था। इससे पूर्व वर्ष 2015 में अपै्रल का औसत अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज हुआ था। मई की शुरूआत में भी तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से 12 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने धोया प्रदूषण
सोमवार को हुई बारिश के बाद प्रदूषण भी साफ हो गया। बहादुरगढ़ में एक्यूआई हरे रंग में 82 पर दर्ज किया गया। भारतीय राजधानी दिल्ली का प्रदूषण भी हरे रंग में पहुंचा है। यहां का एक्यूआई 100 पर रहा। फरीदाबाद का एक्यूआई पीले रंग में 134, गुरुग्राम का एक्यूआई हरे रंग में 94 रहा। नोएडा की हवा भी बेहद साफ रही। यहां का एक्यूआई भी 100 दर्ज किया। पानीपत की हवा एकदम साफ हो गई। यहां का एक्यूआई कुल 32 पर रहा। रोहतक का िएक्यूआई 59 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed