फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Landlords murdered by miscreants who entered to steal

चोरी करने घुसे बदमाशों ने की मकान मालिक की हत्या

Thu, 17 Dec 2020 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Landlords murdered by miscreants who entered to steal
खरहर गांव में पहुंचे एसपी राजेश दुग्गल, ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए। - फोटो : Bahadurgarh
चोरी करने घुसे चोरों ने विरोध करने पर मकान मालिक की चाकू गोदकर और तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात गांव खरहर में मंगलवार की रात में हुई। चोरों का पीछा कर रहे एक ग्रामीण के पांव में भी गोली के छर्रे लगे हैं। घायल व्यक्ति को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को एसपी राजेश दुग्गल ने मौके का मुआयना किया और आरोपियों को जल्द पकड़ने का आदेश दिया है। डीएसपी बादली अशोक कुमार के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव खरहर के वेद प्रकाश (50) मंगलवार रात को अपने घर में सो रहे थे। रात लगभग एक बजकर बीस मिनट पर तीन चोर घर में घुसे तो वेदप्रकाश को उनके घुसने की आहत सुनाई दी। वह जाग गए और विरोध शुरू कर दिया। इस पर चोरों ने उन पर हमला कर दिया। चोरों ने वेदप्रकाश के सिर में चाकू से वार किया और गोलियां चलाईं। तीन गोली वेद प्रकाश के पेट में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार और पड़ोस के अन्य लोग जाग गए। खुद को घिरा देखकर तीनों चोर वहां से भाग खड़े हुए। भाग रहे चोरों का पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पीछा किया। इस दौरान चोरों द्वारा चलाई गई गोली के छर्रे दिलबाग सिंह (58) के पैर में लगे, जिससे वह घायल हो गए। इस बीच मौका पाकर चोर फरार हो गए। परिजन घायल वेद प्रकाश को पीजीआईएमएस रोहतक लेकर गए, जहां पर कुछ देर के बाद उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम करने के बाद चिकित्सकों ने वेदप्रकाश के शव को उनके परिजनोें को सौंप दिया।
विज्ञापन

दिलबाग को कराया गया नागरिक अस्पताल में दाखिल
चोरों का पीछा करते समय चलाई गई गोली के छर्रे लगने से घायल दिगबाग को परिजनोें द्वारा सुबह करीब साढ़े चार बजे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया। यहां पर पहुंचने के बाद दिलबाग सिंह ने डॉक्टरों और पुलिस को वेदप्रकाश पर हमला होने की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राजेश दुग्गल भी पहुंचे मौके पर
वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी झज्जर राजेश दुग्गल बुधवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों तथा पुलिस अधिकारियों से वारदात के बारे में जानकारी ली। डीएसपी बादली अशोक कुमार, थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक कुलदीप सिंह, सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार तथा सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यवान मौजूद रहे।

आरोपियों को पकड़ने के लिए बनाईं चार टीमें
आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी बादली अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की चार विशेष टीमों का गठन किया गया है। जिसमें सीआईए झज्जर, सीआईए प्रथम व द्वितीय बहादुरगढ़ तथा थाना प्रबंधक आसौदा की टीमें शामिल हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों छापा मारने की कार्रवाई की जा रही है।

 गोली के छर्रे लगने से घायल दिलबाग सिंह नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन। संवाद

गोली के छर्रे लगने से घायल दिलबाग सिंह नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन। संवाद- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed