{"_id":"6910e93677404f7eed077b07","slug":"lakhmichand-dharamshala-committee-receives-donations-worth-lakhs-of-rupees-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118798-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लखमीचंद धर्मशाला समिति को दान में मिले लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लखमीचंद धर्मशाला समिति को दान में मिले लाखों रुपये
Mon, 10 Nov 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 62 : सूर्यकवि पंडित लख्मीचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड
बहादुरगढ़। लखमीचंद धर्मशाला समिति की ओर से करवाए जा रहे हरियाणवी सांग के समापन पर रविवार को प्रसिद्ध सांगी पंडित विष्णुदत्त ने फूल सिंह और नौंटकी का किस्सा सुनाया और दर्शकों का मन मोह लिया। पांच दिवसीय सांग के समापन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व पूर्व विधायक नरेश कौशिक उपस्थित रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने धर्मशाला समिति को दो लाख रुपये दान में दिए।
उन्होंने कहा कि पंडित लखमीचंद ने हरियाणवी कला को जिस तरह से उभारा वह अपने आप में मिसाल है। हरियाणवी संस्कृति के प्रसार व प्रचार के लिए पंडित विष्णुदत सराहनीय कार्य कर रहें हैं। पूर्व विधायक नरेश कौशिक और उनकी टीम ने एक लाख 75 हजार रुपये धर्मशाला समिति को दान किए। विधायक राजेश जून ने 51 हजार रुपये दान में दिए।
भाजपा नेता दिनेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी, वाईस चेयरमैन पाले राम शर्मा, प्रधान प्रवीण शर्मा, पूर्व प्रधान मंजीत पाराशर और झज्जर महाब्राह्मण सभा ने 21-21 हजार रुपये दान में दिए।
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता, मनोज भारद्वाज, बिजेंद्र आसौदा, डॉ. मनीष शर्मा, चेयरमैन विनोद कौशिक, प्रवेश खेडक़ा, श्रीभगवान गौतम, सतीश नंबरदार, डॉ. नीना सतपाल राठी ने 11-11 हजार रुपये धर्मशाला समिति को दिए। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को जीवित रखने में पंडित लखमीचंद के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
पांच दिवसीय सांग के समापन पर प्रसिद्ध सांगी विष्णुदत्त और उनकी पूरी टीम को धर्मशाला समिति की ओर से सम्मानित किया। धर्मशाल समिति के संरक्षक प्रधान प्रवीण शर्मा और महासचिव सतीश शर्मा ने सांग में दान देने वाले सभी दानियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर ब्लाक समिति चेयरमैन सत्यवान दलाल, पार्षद अनिल सिंघल, कृष्णचंद्र ललित पाराशर, उमेश सहगल, देवेंद्र कौशिक, श्रवण कौशिक, टोनी सरपंच, मनोज वशिष्ठ मौजूद रहे।