{"_id":"66b0103280f8edae66045d66","slug":"ladwas-team-stood-first-won-a-prize-of-rs-31-thousand-bahadurgarh-news-c-17-1-roh1009-477723-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लाडवा की टीम रही प्रथम, जीता 31 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लाडवा की टीम रही प्रथम, जीता 31 हजार का इनाम
Mon, 05 Aug 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।गांव साल्हावास के राजीव गांधी खेल परिसर में चल रही दो दिवसीय प्रथम सब-जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई कड़े मुकाबले हुए। इसमें भाजपा नेता राजकुमार कटारिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
दिवंगत युवा प्रतीक जाखड़ व आशू जाखड़ की याद में आयोजित इस हैंडबाल प्रतियोगिता के दौरान राजकुमार कटारिया ने प्रतीक व आशू जाखड़ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम कड़े मुकाबले देखने को मिले। कार्यक्रम के समापन पर झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की इस दौरान वशिष्ठ अतिथि एसीपी राजवीर जाखड़ रहे। प्रथम स्थान पर विजेता हिसार जिले के लाडवा गांव की टीम रही, जिसे 31000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर साल्हावास की टीम रही, जिसे 21000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर सोनीपत की टीम ने बाजी मारी, जिसे 11000 रुपये देकर सम्मानित किया गया और चौथे स्थान पर भिवानी जिले के गांव धनाना की टीम रही, जिसे 5100 रूपये से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आदित्य लाडवा को 2100 रूपये व सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर कृष्ण सोनीपत को भी 2100 रूपये देकर सम्मानित किया गया। निर्णय की भूमिका में राम भगत कोच, महेंद्र कोच, राकेश कोच नरवीर कोच, कपिल कोच, भगत कोच, आकाश नर्सरी कोच साल्हावास ने निभाई। इस मौके पर भाजपा साल्हावास मंडल अध्यक्ष दयाकिशन, जिला पार्षद संजय जांगड़ा, सोनू जाखड़, एबीवीपी के नेता ऋषि जाखड़, महावीर कटारिया मौजूद रहे।