{"_id":"66ff2c347cf36cf67308cb87","slug":"lack-of-basic-facilities-in-balaji-industrial-area-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110312-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बालाजी औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बालाजी औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का टोटा
Fri, 04 Oct 2024 05:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 60 : बालाजी इंडस्ट्रियल एरिया की मुख्य सड़क की बदहाली दिखाते एसोसिएशन के पदाधिकारी।
बहादुरगढ़। जाखोदा स्थित श्रीबालाजी औद्योगिक क्षेत्र उपेक्षा का शिकार है। करीब 31 वर्ष पहले 13.26 एकड़ में बसे इस औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 41 औद्योगिक इकाइयां हैं। सरकार व टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग हरियाणा के सभी नियमों व औपचारिकताओं पर खरा उतरने के बावजूद भी औद्योगिक क्षेत्र को वैध घोषित नहीं किया गया है। इसका खामियाजा यहां स्थापित औद्योगिक इकाइयों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने के रूप में भुगतना पड़ रहा है। अब उद्योगपतियों को अक्तूबर में बनने वाली नई सरकार से बहुत उम्मीदें हैं।
बालाजी इंडस्ट्रीज क्षेत्र एसोसिएशन के संरक्षक नरदेव दहिया, प्रधान सुरेश दलाल, उप प्रधान सुरेश पारीक व महासचिव अमरीक सिंह लाल, राकेश गोयल, गुलाब सैनी, कृष्ण कुमार सिंगला ने इंडस्ट्रियल एरिया की मौजूद समस्याओं व सड़कों की बदहाली को दिखाते हुए कहा कि इस औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत 41 इकाइयों में लगभग 600 श्रमिक कार्यरत हैं।
उद्योगपतियों ने हरियाणा बिजली वितरण निगम से 1200 किलोवाट के पावर कनेक्शन लिए हुए हैं। यह औद्योगिक क्षेत्र 70 प्रतिशत आबाद है, लेकिन सरकार व टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग हरियाणा की अनदेखी के चलते उद्योगपतियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है। पूरे औद्योगिक क्षेत्र में न तो सीवर लाइन है न ही आज तक कोई सड़क बनी है। न ही पेयजल लाइन है। मुख्य सड़क से लेकर अंदर की सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं और जल भराव रहता है। इससे परेशानी होती है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 19 जुलाई 2022 को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा विकसित हो चुके क्षेत्र को वैध की श्रेणी में लाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके बाद एसोसिएशन द्वारा इस औद्योगिक क्षेत्र को नियमित कराने हेतु ड्रोन द्वारा तैयार किए गए नक्शे सहित संबंधित तमाम कागजात सरकार के पास जिला नगर योजनाकार झज्जर के माध्यम 23 दिसंबर 2022 को भेजे गए थे। अब तक कुछ नहीं हुआ। पिछले 31 साल से उद्योगपति इस औद्योगिक क्षेत्र के नियमित होने की बाट जोह रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -