फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kusum and Kriti first in model making

Jhajjar-Bahadurgarh News: मॉडल बनाओ में कुसुम और कृति प्रथम

Wed, 27 Nov 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 27 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Kusum and Kriti first in model making
26jjrp04- राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आयोजित प्रदर्शनी के विजेता स्टॉफ के साथ। स्त्रोत- कॉले
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र विभाग एवं भूगोल विभाग के संयुक्त सौजन्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन प्राचार्य डॉ. अनीता रानी की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी में रसायन विभाग, भौतिक शास्त्र विभाग एवं भूगोल विभाग ने अपने मॉडल बनाए। इसमें बीएससी प्रथम वर्ष की कुसुम और कृति का मॉडल प्रथम एवं बीएससी तृतीय वर्ष की पूजा और ऋतु का मॉडल दूसरे स्थान रहा। भौतिक शास्त्र विभाग से बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा कुसुम और कृति का मॉडल प्रथम एवं बीएससी प्रथम वर्ष की मनीषा और कोमल का मॉडल द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

भूगोल विभाग से बीए तृतीय वर्ष की रुचि और अंजलि का मॉडल ग्लोबल वार्मिंग प्रथम स्थान पर एवं बीए प्रथम वर्ष की अंतिम और तनु का मॉडल मेकिंग ऑफ डे एंड नाइट द्वितीय स्थान पर रहा। भूगोल विभाग अध्यक्ष ओमवीर ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास की भूमिका को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की भूमिका रसायन विभाग से राजेश कुमार, भौतिक विभाग से मंजू रानी एवं भूगोल विभाग अध्यक्ष ओमवीर ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. शिवानी, पवन कुमार, डॉ. सीटू सिंह, मंजू कुमारी, डॉ. जयप्रकाश, प्रदीप कुमार, पवन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed