{"_id":"69c9897758e34a163707be5f","slug":"kurukshetra-cricket-academy-won-the-match-by-32-runs-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-133302-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने 32 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने 32 रनों से जीता मैच
विज्ञापन
गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी की टीम ने 32 रनों से जीत दर्ज की। मैच में कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी सुप्रीत यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ऋषिकुल कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच अंडर-15 प्रतियोगिता का एक क्रिकेट मैच खेला गया। कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में आठ विकेट पर 251 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में अश्विन ने 66 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 62 रन बनाए। गेंदबाजी में मयंक ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम 39.5 ओवरों में 219 रनों पर ऑलआउट हो गई।